फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: लालकुआं–राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 मई से चलेगी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 06 May 2026 09:43 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

 लालकुआं-राजकोट के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन को 17 मई से चलाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं और राजकोट के बीच एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 17 मई से 12 जुलाई तक कुल नौ फेरों के लिए संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 05045 लालकुआं से राजकोट के लिए 17 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।

विज्ञापन


वापसी में गाड़ी संख्या 05046 राजकोट से लालकुआं के लिए 18 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को रात 10:30 बजे रवाना होगी। इस विशेष ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो एसएलआरडी, 11 शयनयान, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और चार सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें