फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोडवेज बस से लालकुआं के व्यवसायी का सामान चोरी

Mon, 09 Dec 2024 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। विवाह समारोह से लौट रहे लालकुआं के होटल व्यवसायी का सामान से बस चोरी हो गया। पीड़ित के अनुसार सामान के साथ करीब चार लाख के जेवर भी चोर ले गए हैं। पीड़ित ने पडरौना कोतवाली में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

कोतवाली पडरौना में दी गई तहरीर में प्रकाश कुमार ने कहा कि वे अपने परिवार के साथ अपने जन्म स्थान साकिन जंगल सिसवा थाना कुबेर जिला कुशीनगर (यूपी) में एक शादी में आए थे। चार दिसंबर को परिवार समेत पडरौना बस स्टेशन से रोडवेज बस (यूपी 52 बीटी 5387) से लालकुआं आ रहे रहे थे। आरोप है कि कसया-पडरौना के बीच उनका समान और रुपये चोरी हो गए। कसया बस स्टेशन पर सामान और रुपये चोरी होने की जानकारी मिली तो ड्राइवर और कंडक्टर को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने कहा कि कोतवाली पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है, जिस पर उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें