फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कलसिया नाले पर बने बैली ब्रिज के नट-बोल्ट कसने पर ट्रैफिक रोका

Sun, 08 Dec 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम में कलसिया नाले पर बने बैली ब्रिज के नट-बोल्ट ढील पड़ गए हैं। नट-बोल्ट कसने के लिए शनिवार सुबह यातायात रोकना पड़ा। हालांकि एनएच के अधिकारी इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं। कुमाऊं की लाइफलाइन माने जाने वाला कलसिया नाले पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद संकट खड़ा हो गया था। अप्रैल 2022 में इस पुल का विकल्प तैयार कर बैली ब्रिज बनाया गया। तब से इसी पुल के सहारे यातायात संचालित किया जा रहा है। लगातार वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण पुल के नटबोल्ट ढील पड़ रहे हैं। वहीं टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद स्थायी पुल का निर्माण लटका हुआ है। एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि पुल पर वाहनों के चलने से नटबोल्ट ढीले हो जाते हैं। इन दिनों नटबोल्ट टाइट किए जा रहे हैं। इसी कारण यातायात रोका गया था। कलसिया पुल पर स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें