फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में एनडीटीवी के गोल्डन जुबली शो में यूसीडीएफ प्रशासक ने उतराखंड में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में दुग्ध संघों को घाटे से उबारने की अपील
विज्ञापन

लालकुआं। राष्ट्रीय कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के 50वें वार्षिकोत्सव में शामिल होने गुजरात गए उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन के प्रशासक मुकेश बोरा ने केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री और नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उत्तराखंड के छोटे और घाटे के दुग्ध संघों को उबारने का अनुरोध किया है। बोरा ने बताया कि उन्होंने शीघ्र अभियान चलाकर घाटे के दुग्ध संघों को उबारने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गुजरात के गांधीनगर स्थित साइंस यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड से प्रतिभाग करने पहुंचे यूसीडीएफ के प्रशासक मुकेश बोरा ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा एवं नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनेश शाह से उत्तराखंड के दुग्ध संघों के संबंध में वार्ता की। इस मौके पर श्वेत क्रांति से जुड़े दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि वह उत्तराखंड में ऑर्गेनिक दूध को बढ़ावा देने के लिए कार्य करना चाहते हैं तथा देशभर में गोवर्धन योजना शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें