फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तरायणी शोभायात्रा के बहाने ललित और गजराज ने मतदाताओं को साधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ मेयर प्रत्याशी मतदाताओं के करीब पहुंचने का कोई मौका चूकना नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि मंगलवार को कांग्रेस और भाजपा दोनों के मेयर प्रत्याशी घंटों तक उत्तरायणी मेले की शोभायात्रा में मौजूद रहे। कौतिक के बहाने उन्होंने अधिक से अधिक मतदाताओं को साधने का प्रयास भी किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक अपने प्रत्याशी के लिए नारेबाजी करते नजर आए। यही नहीं मेयर के कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी शोभायात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


भाजपा से मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने नैनीताल रोड में सरस मार्केट के पास पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। सरस मार्केट से गजराज शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपाई जय श्री राम के नारे भी लगाते रहे। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ कालाढूंगी रोड से शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल आदि मौजूद रहे। कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही मेयर प्रत्याशियों ने शोभायात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन किया और उनसे मतदान की अपील की।



जब गजराज और सुमित ने एक-दूसरे पर की पुष्पवर्षा
सरस बाजार के पास भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ने न केवल हाथ हिलाकर अभिवादन किया बल्कि एक-दूसरे पर पुष्पवर्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें