फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश सूची कॉलेजों को मुहैया कराई

Sun, 06 Aug 2017 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। 
विज्ञापन
MPhil admission 2016 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया में अधिमान अंकों को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों और संबद्ध डिग्री कॉलेजों को ऑनलाइन प्रवेश सूची मुहैया करा दी है।
विज्ञापन


अब मानक के मुताबिक कॉलेज प्रबंधनों को 21 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करानी होगी, जबकि 22 अगस्त से विधिवत कक्षाएं शुरू होंगी।

ऑनलाइन प्रवेश समिति के मुख्य प्रवक्ता डॉ. महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि शुक्रवार को कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक हुई थी। इसमें लिए गए निर्णयों के क्रम में शनिवार को जिन-जिन कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन किया था समिति की ओर से उनकी सूची कॉलेजों को मुहैया करा दी गई है।

डॉ. राणा के मुताबिक अभ्यर्थियों ने जो ऑफलाइन आवेदन पत्र कॉलेजों में जमा किए थे उनका विलय कॉलेज ऑनलाइन सूची के साथ करेंगे और वरीयता सूची जारी करेंगे। इस बारे में पूरी जानकारी पूर्व में ही संबंधित परिसरों व कॉलेजों के प्राचार्यों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें