फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा परीक्षा शुल्क वापस करेगा कुमाऊं विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की ओर से जमा परीक्षा शुल्क अब विवि वापस करने जा रहा है। छात्र शुल्क वापसी के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2018 की विभिन्न परीक्षाओं के लिए एसबीआई के माध्यम से छात्रों का परीक्षा शुल्क ऑनलाइन लिया गया था।
विज्ञापन

विवि ने निर्णय लिया है कि तीन स्तरों पर छात्रों का परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। प्रो. बिष्ट ने बताया कि ऐसे छात्रों को शुल्क वापस किया जाएगा, जिन्होंने पहली बार गलत जानकारी या गलत परीक्षा के लिए शुल्क जमा कर दिया, इसके बाद सही जानकारी के आधार पर फिर से शुल्क जमा किया हो। ऐसे छात्र शुल्क वापसी के लिए अर्ह होंगे, जिनका परीक्षाफल विवि की ओर से देरी से घोषित किया गया था, जबकि वह परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए।
लेकिन तब तक जानकारी के अभाव में उनके द्वारा परीक्षा शुल्क जमा कर दिया था। उन्होंने बताया कि पहले चरण में केवल एसबीआई के माध्यम से जमा शुल्क ही वापस किया जाएगा। ऐसे छात्रों को विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र की कॉपी स्पीड पोस्ट के जरिए परीक्षा नियंत्रक को भेजनी होगी। इसके बाद आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित के खाते में रुपया वापस किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर तक डिग्री के लिए करें आवेदन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने वर्ष 2019 तक अपनी कक्षा उत्तीर्ण की है, वे अपने कक्षा पाठ्यक्रम की उपाधि प्राप्त करने के लिए पांच अक्तूबर तक अपना आवेदन शुल्क सहित विवि में जमा कर सकते हैं। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट ने दी। प्रो. बिष्ट ने बताया कि अभ्यर्थियों आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। इसके बाद सौ दिवस के भीतर पते पर उपाधि दे दी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें