फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि का कारनामाः बिना परीक्षा छात्रों को कर दिया फेल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर में परीक्षा में विवि एवं परिसर प्रशासन के बीच संवादहीनता की वजह से बिना परीक्षा हुए ही परीक्षार्थियों को फेल कर दिया। परीक्षार्थियों की जद्दोजहद के बाद परीक्षा तो हुई पर अब वे अंकपत्र के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि यह मामला बीएससी फॉरेस्ट्री के छठे सेमेस्टर के दूसरे प्रश्न पत्र का है। यह परीक्षा दो नवंबर 2019 को हुई थी। छात्र रवि बुधलाकोटी का कहना है कि उस दिन प्रश्न पत्र ही नहीं आया। बताया जाता है कि डीएसबी परिसर ने परीक्षा न होने की सूचना विवि को नहीं दी। इसके बाद परीक्षार्थी परीक्षा कराने के लिए दो माह तक विश्वविद्यालय और डीएसबी परिसर के चक्कर काटते रहे।
इस बीच 16 नवंबर को छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही परीक्षा में फेल होने का परिणाम घोषित हो गया। आखिर छात्रों के प्रयासों से 6 जनवरी 2020 को फिर से परीक्षा हुई। इस परीक्षा का परिणाम भी समय पर नहीं निकला। बीच में लॉकडाउन हो गया और लॉकडाउन खुलने पर जून माह में परीक्षा परिणाम आया, लेकिन अभी तक छात्रों को अंकतालिकाएं नहीं मिली हैं। अब विवि की ओर से कहा जा रहा है कि अंकपत्र डीएसबी परिसर को भेज दिए गए हैं, जबकि परिसर अंकपत्र नहीं मिलने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में छात्र नेता हरीश राणा ने बताया कि वह भी नवंबर से लगातार इस प्रकरण के संबंध में परीक्षा अनुभाग एवं कुलपति सचिवालय से वार्ता कर चुके हैं, लेकिन विश्वविद्यालय में केवल कार्य को टाल देने की व्यवस्था बनी हुई है। इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद कुलपति प्रो. एनके जोशी ने संबंधित पक्षों को तलब किया है। कुलपति ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें