भीमताल (नैनीताल)। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को जिला शिक्षाधिकारी केके गुप्ता और जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक हीरालाल गौतम ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन बनाने के सख्त निर्देश दिए। सभी से परीक्षा की व्यवस्थाओं को समय से पूरा कर लेने को कहा। बताया कि सात नवंबर को परीक्षा होनी है। इसके लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में लगभग चार हजार बच्चे परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होगी। संवाद