फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में खुला कुमाऊं का पहला महिला डाकघर

विज्ञापन
ग्रामीण डाकघर का उद्घाटन करतीं प्रेमा दुर्गापाल।
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को कालाढूंगी रोड स्थित जेल रोड पर महिला डाकघर का उद्घाटन किया गया। कुमाऊं मंडल का पहला यह महिला डाकघर है। इसका उद्घाटन ग्रामीण डाक सेवक प्रेमा दुर्गापाल ने रिबन काटकर किया।
विज्ञापन

यहां उप डाकघर को महिला डाकघर के रूप में परिवर्तित कर यहां पूरा महिला स्टाफ तैनात कर दिया गया है। प्रवर डाक अधीक्षक आरएस तोमर ने कहा कि आज के दिन उत्तराखंड में सात स्थानों पर महिला डाकघर खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना में भी डाक विभाग द्वारा अन्य सभी बैंकों से अधिक खाते खोल कर महिला सशक्तीकरण में योगदान दिया जा रहा है। संचालन प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर चंद्रशेखर परगाई ने किया।
डाकघर का स्टाफ : दया पांडे उप डाकपाल, रेनू बनकोटी डाक सहायक, प्रेमा दुर्गापाल डाक सेवक
ये रहे मौजूद
सहायक डाक अधीक्षक हल्द्वानी उप मंडल जेएस बोरा, उप डाकपाल बीएस बिष्ट, कमला पांडे, चंद्र किरौला, सीमा नैनवाल, अंजलि गुप्ता, महक अग्रवाल, हरिप्रिया, रेनू बनकोटी, प्रेमा पांडे, उषा नेगी, मनोज साह, विनोद कुमार, महेंद्र महरा, महेंद्र आर्या, केके तिवारी आदि।
विज्ञापन

डाक विभाग ने बढ़ाया महिलाओं का मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डाक विभाग ने महिला डाकघर का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम तब ज्यादा खास बन गया जब डाकघर का उद्घाटन भी महिला कर्मचारी से कराकर विभाग ने आधी आबादी को सम्मान देकर मिसाल पेश की।
तय कार्यक्रम के तहत महिला डाकघर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल आरएस तोमर को करना था। प्रवर डाक अधीक्षक तोमर कार्यक्रम में मौजूद भी थे मगर जैसे ही डाकघर के उद्घाटन का मौका आया उन्होंने डाकघर में तैनात की गई ग्रामीण डाक सेवक प्रेमा दुर्गापाल को आगे बुलाया और कहा कि वह डाकघर का उद्घाटन कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दें। एसएसपी डाकघर के बुलाने पर ग्रामीण डाक सेवक आगे आईं और उन्होंने फीता काटकर महिला डाकघर का उद्घाटन किया।
विभाग का कद ऊंचा हुआ : परगाई
महिला ग्रामीण डाक सेवक के हाथों डाकघर का उद्घाटन कराने पर कार्यक्रम में मौजूद डाककर्मियों ने इसे एसएसपी डाक तोमर की सराहनीय पहल बताया और कहा कि इस निर्णय से महिलाओं का मान बढ़ा है। सहायक डाक अधीक्षक जेएस बोरा और प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर चंद्रशेखर परगाई ने कहा कि महिला डाकघर का उद्घाटन एक महिला ग्रामीण डाक सेवक के हाथों कराने से विभाग का कद काफी ऊंचा हो गया है। इधर, उद्घाटन करने के बाद प्रेमा देवी ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें इस तरह का अवसर मिलेगा।
बता दें कि एक साल पहले 19 दिसंबर को यहां नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की महिला शाखा का भी उद्घाटन किया गया था, लेकिन तब बैंक शाखा का उद्घाटन किसी महिला के बजाए राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया था। इस बार डाक विभाग की ओर से एक नई पहल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें