फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे दामों में बेच रहे थे मास्क, अब भुगतो

विज्ञापन
हल्द्वानी मे​डिकल स्टोर पर छापा मारते सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में व्याप्त डर का फायदा उठाकर मास्क की कालाबाजारी करने वाले कुछ मेडिकल स्टोरों पर रविवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बेस अस्पताल के सामने पांच मेडिकल स्टोरों और दो थोक दवा विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। मास्क, सेनिटाइजर और दवा महंगे दामों में बेचने पर तीन मेडिकल स्टोरों को बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने चार मार्च के अंक में खबर प्रकाशित कर बताया था कि 10 से 15 रुपये कीमत के लोकल मास्क को 25 से 30 रुपये में बेचा जा रहा है। डीएम सविन बंसल ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को अपराह्न करीब एक बजे बेस अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा।
टीम ने गुरुजी मेडिकल स्टोर, जगदंबा मेडिकल स्टोर, साहनी मेडिकल स्टोर, हिमालयन मेडिकल स्टोर, निश्चय मेडिकल स्टोर के अलावा राज सर्जिकल होलसेलर और बालाजी दवा थोक विक्रेता के यहां चेकिंग की। गड़बड़ी मिलने पर साहनी मेडिकल स्टोर, हिमालयन मेडिकल स्टोर और निश्चय मेडिकल स्टोर की दुकानों को बंद करवा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान शामिल थे।
विज्ञापन

ये मिलीं खामियां
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत के मुताबिक साहनी मेडिकल स्टोर, हिमालयन मेडिकल स्टोर, निश्चय मेडिकल स्टोर एमआरपी से अधिक कीमत पर मास्क बेच रहे थे। उनसे मास्क खरीद बिल दिखाने को कहा गया तो बिल नहीं दिखा पाए। स्टॉक प्रविष्टि भी नहीं थी।
मास्क और सेनिटाइजर किस बिल से खरीदे और बेचे गए, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं था। ग्राहकों को भी बिल नहीं दिया जा रहा था। जिन फार्मासिस्ट के नाम मेडिकल स्टोर संचालित था वे भी दुकान पर उपस्थित नहीं थे। ड्रग लाइसेंस पेश नहीं किया गया और निरीक्षण का समय बीत गया था। इन खामियों पर तीनों दवा दुकानों को अगले आदेशों तक बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन

कोई दुकानदार मास्क और सेनिटाइजर अधिक दामों में बेचेगा तो ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
- प्रत्यूष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें