फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुविवि के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते पदक

Sat, 21 Mar 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते हैं। विश्वविद्यालय की टीम ने ताइक्वांडो व पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

ओडिशा के फकीर मोहन विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ताइक्वांडो (महिला) प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्रा प्रियांशी बोरा ने स्वर्ण पदक जीता। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित पेंचक सिलाट (पुरुष) प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी चेतन प्रजापति ने रजत पदक जीता। इसके अलावा पंजाब के देश भगत विश्वविद्यालय में पेंचक सिलाट (महिला) प्रतियोगिता में छात्रा सुनीता भाट ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इन पदकों की जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है जिससे अन्य छात्र भी खेलों के प्रति प्रेरित होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें