फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 38 निर्माण और मरम्मत संबंधी प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

Sat, 21 Mar 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शनिवार को आयोजित वित्त समिति की बैठक में विश्वविद्यालय के विकास और शैक्षणिक विस्तार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 38 निर्माण और मरम्मत संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएसबी परिसर के पत्रकारिता विभाग में 25 लाख रुपये की लागत से आधुनिक डिजिटल लैब स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा भीमताल परिसर स्थित फार्मेसी विभाग के विस्तार के लिए एक निजी व्यक्ति से आठ नाली भूमि खरीदने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली। इस भूमि खरीद के लिए लगभग एक करोड़ रुपये के भुगतान की अनुमति दी गई है।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय को राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि के रूप में आठ करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं जिनका उपयोग विभिन्न निर्माण कार्यों और सुविधाओं के सुधार में किया जाएगा। एक अन्य बड़े नीतिगत फैसले में यूजीसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। बैठक में कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल, कुलपति के समिति में प्रतिनिधि डॉ. बीएस बिष्ट, वर्चुअली उच्च शिक्षा सचिव रंजीत सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें