फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कृष बने एथलेटिक्स स्पर्धा के चैंपियन

विज्ञापन
फोटो- 16 एचएलडी 01- ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में दौड़ लगाते बच्चे। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के कृष रॉय ने चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। बालक और बालिका के अंडर 17 वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में पांच संकुल के 60 से 65 विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की 200 व 400 मीटर दौड़ में नगर निगम इंटर कॉलेज की रुचि अधिकारी और 100 मीटर रेस में दीक्षा धोनी प्रथम स्थान पर रही। बालक वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में विवेक जोशी और त्रिकूद में कमल मेहरा विजेता बने। ब्लॉक खेल समन्वयक हरीश उपाध्याय ने विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। वहां प्रधानाचार्य केएन लोहनी, मीना पालियाल, हरगोविंद पाठक, हेमा नेगी, प्रमोद मेहरा, कमल जोशी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें