हल्द्वानी। शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद नगर निगम ने निगम क्षेत्र में स्थित पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने वार्ड 41 में स्थित फुटहिल सिटी एवं गिरिजा विहार के पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रांतर्गत 17 पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए 1285 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। निगम की ओर से शासन को विभिन्न पार्कों के निर्माण और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। बताया कि पूर्व में चार पार्कों का सौंदर्यीकरण करा दिया गया है। वहां पार्षद चंद्रप्रकाश सोबन भड़, गिरधर, फुटहिल सिटी के अध्यक्ष त्रिलोक शाही, गिरिजा विहार के अध्यक्ष श्रीष कोठारी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, परियोजना प्रबंधक एसपी बड़ोनी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल आदि मौजूद थे।