फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी में बुझ गया इकलौता चिराग

Fri, 15 May 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्जिया मंदिर घूमने आए काशीपुर पालीटेक्निक के छात्र की कोसी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्र अल्मोड़ा का रहने वाला था। वह घर का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को काशीपुर पालीटेक्निक के छात्र पवन निवासी बैलपोखरा, पंकज सिंह निवासी भागपानी धारी, कमल जोशी निवासी रामपुर कोटाबाग, रोहित नयाल निवासी मैन बाजार कालाढूंगी, पंकज राणा निवासी पंपापुरी सितारगंज (ऊधमसिंह नगर), प्रसंगीत राय निवासी कमोला, कुलदीप राणा निवासी रेलाकोटा अल्मोड़ा गर्जिया मंदिर घूमने आए थे।

मंदिर में घूमने के बाद दोपहर ढाई बजे सभी कोसी में नहाने चले गए। नहाते समय कुलदीप राणा (18) पुत्र शंकर सिंह राणा नदी के गहरे कुंड में डूब गया। कुलदीप को बचाने के लिए प्रसंगीत राय ने भी नदी में कूद लगा दी। प्रसंगीत भी डूबने लगा। आसपास के दुकानदारों और लोगों ने प्रसंगीत को तो बचा लिया, लेकिन कुलदीप डूब गया।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट बाद कुलदीप का निकाला गया। निजी वाहन से उसे इलाज के लिए संयुक्त अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम एसएस जंगपांगी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल-प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कुलदीप कंप्यूटर साइंस का छात्र था। उसके माता-पिता के पहले ही मृत्यु हो चुकी है। कुलदीप की परवरिश उसकी दादी कर रही थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें