फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: जिम कार्बेट की तर्ज पर नए रंग में दिखेगा नन्धौर अभयारण्य, इस आसान तरीके से कीजिए सफारी व रिजॉर्ट बुक

Tue, 15 Apr 2025 01:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

नन्धौर वन प्रभाग में यदि आप सफारी के जरिये भ्रमण करते हैं तो बाघ, तेंदुए, एशियन हाथी, हिमालयन हिरन के दीदार हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम कार्बेट की तर्ज पर नन्धौर अभयारण्य (सेंक्चुरी) अब नए रंग रूप में सामने आने वाला है। यहां की जंगल सफारी और रिजॉर्ट के प्रति पर्यटकों का आकर्षण बढ़ाने के लिए वन विभाग के हल्द्वानी प्रभाग ने वेबसाइट और एप लॉन्च किया है। वेबसाइट से पूरी रेंज की जानकारी मिल सकेगी और एप से सफारी व रिजॉर्ट बुक किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


वेबसाइट और एप लॉन्च करने के पीछे मकसद है कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। वेबसाइट के माध्यम से पर्यटक इको टूरिज्म जोन में जंगल सफारी, बर्ड वॉचिंग आदि गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद एप से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। वेबसाइट पर अभयारण्य की जैव विविधता, दर्शनीय स्थलों, फोटो गैलरी तथा पर्यटक मार्गदर्शिका जैसी उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। वेबसाइट से एकीकृत मोबाइल एप के माध्यम से सफारी वाहनों की रियल-टाइम ट्रैकिंग भी संभव होगी। इससे पर्यटक सुरक्षा एवं व्यवस्थापन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

जंगल सफारी से इनके होंगे दीदार
नन्धौर वन प्रभाग में यदि आप सफारी के जरिये भ्रमण करते हैं तो बाघ, तेंदुए, एशियन हाथी, हिमालयन हिरन के दीदार हो जाएंगे। इस प्रभाग में भ्रमण के लिए सर्दियों में एक नवंबर से 15 फरवरी तक जाया जा सकता है। सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक, जबकि दोपहर में 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक जा सकते हैं। गर्मी के मौसम में 16 फरवरी से 15 अप्रैल तक सफारी के जरिये सुबह सवा छह से सवा दस बजे और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक घूम सकते हैं।
विज्ञापन


- 269 वर्ग किलोमीटर में फैला है यह अभ्यारण्य
- यहां जानवरों की कुल 31 प्रजाति हैं।
- इस वन प्रभाग में पक्षियों की 235 प्रजाति हैं।
- 277 प्रजाति के पेड़ों की यहां काफी पेड़ हैं।
- नन्धौर नदी इस प्रभाग में 30 किलोमीटर तक गुजरती है।
- इस वन प्रभाग में 35 से ज्यादा बाघ हैं।
- बटरफ्लाई की 80 से ज्यादा प्रजाति हैं।
- पूरब में शारदा जबकि पश्चिम में गौला नदी इसे आकर्षक बनाती हैं।
- नैनीताल, चंपावत व ऊधमसिंह नगर से गुजरता है यह वन प्रभाग

ये भी पढ़ें...Dehradun:  राजधानी में 13 दिनों में 15 मरीजों में डेंगू वायरस की हुई पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग छिपा रहा आंकड़े

नन्धौर सेंक्चुरी घूमने के लिए सबसे बेहतर जगह बन चुकी है। अब तो विभाग ने इसके लिए वेबसाइट और एप भी लॉन्च कर दिया है। इसके जरिये ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। यह वन विभाग के आय का बड़ा जरिया बन सकता है।

विज्ञापन

-कुंदन कुमार, डीएफओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें