फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई से विवाद के बाद किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
रामनगर पूर्व प्रधान के बेटे सुधांशु का फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दो भाइयों के बीच रविवार देर शाम कैरम खेलने के दौरान विवाद हो गया। घटना से परेशान बड़े भाई ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से परिजनों में मातम है। किशोर शहर के स्कूल में दसवीं का छात्र था।
विज्ञापन

पीरूमदारा चौकी प्रभारी कवींद्र शर्मा ने बताया कि ग्राम बसई निवासी पूर्व प्रधान शेखर चंद्र के 16 वर्षीय पुत्र सुधांशु उर्फ सचिन का अपने छोटे भाई सौरभ (14) से कैरम खेलने के दौरान विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने के बाद सुधांशु ने घर में ही कमरे के अंदर खुद को बंद कर लिया। परिजनों के काफी मनाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। सोमवार सुबह परिजनों ने सुधांशु के कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर परिजन परेशान हो गए। आखिर में घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेटे को फांसी के फंदे पर झूलता देखकर उनके होश उड़ गए। बेटे का फंदे से उतारकर देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें