खुर्पाताल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपते मुख्य अतिथि व अन्य।
नैनीताल। शहर के समीपवर्ती खुर्पाताल में खेली जा रही डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान लेक ब्रिज चुंगी नैनीताल को पराजित कर खुर्पाताल इन ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान गणेश सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
मंगलवार को खुर्पाताल इन और लेक ब्रिज चुंगी नैनीताल के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान खुर्पाताल होटल इन ने निर्धारित 20 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लेक ब्रिज चुंगी 158 रन ही बना सकी। इस मौके पर जीवन नेगी, विनोद कुमार, हेमंत बिष्ट, राम कनवाल आदि मौजूद रहे।