फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर के अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। थाना क्षेत्र के हुड़किया चौड़ जंगल में 40 दिनों से लापता काशीपुर निवासी एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह हुड़किया चौड़ जंगल में महिलाएं चारा लेने गईं थीं, जहां उन्हें एक व्यक्ति को पेड़ से लटका मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना काफी दिन पुरानी होने के कारण शव गल चुका है। बताया कि मृतक ने जैकेट और स्वेटर पहनी थी। थानाध्यक्ष महंत ने बताया कि जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त खीम सिंह (52) निवासी सैनिक कॉलोनी काशीपुर के रूप में हुई है। बताया कि परिजनों ने खीमसिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
कालाढूंगी। थाना क्षेत्र के बैलपड़ाव चौकी क्षेत्र में बुधवार की रात पिकअप ने सड़क में टहल रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पिकअप की चपेट में आकर मरने वाला व्यक्ति क्षेत्र में कुछ दिनों से कूड़ा बीन रहा था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें