हल्द्वानी। रूपनगर स्थित त्रिपुरेश्वरी बालाजी मंदिर में श्रीयंत्र स्थापित करने का कार्यक्रम शुरू हो गया। समारोह का शुभारंभ कलश यात्रा और गणपति पूजन के साथ हुआ। बृहस्पतिवार सुबह रानीबाग से 108 कलश के साथ यात्रा रूपनगर स्थित मंदिर पहुंची। यहां श्रीयंत्र और 10 महाविद्या देवियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
विज्ञापन
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने पूजा में शिरकत की और कहा कि त्रिपुरेश्वरी बाला जी मंदिर अब एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। वहां व्यवस्थापक पूरन चंद्र पाठक, आचार्य प्रफुल्ल भाई दवे, दत्तात्रेय नारायण रटाटे, भुवन चंद्र पनेरू, भवदीप ओझा, रमेश, राम कैलाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।