फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूकेडी ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने बुद्धपार्क में धरना देकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा कि जिन मूल उद्देश्यों के साथ राज्य की लड़ाई लड़ी, वे उद्देश्य अब तक पूरे नहीं हुए।
विज्ञापन

गांधी जयंती के मौके पर हुए धरने में राज्य आंदोलनकारियों के साथ हुए अन्याय का स्मरण करते हुए यूकेडी जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में काला दिवस मनाया गया। चौहान ने कहा कि 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी शहीदों के सपनों का राज्य आज तक नहीं बन पाया है और राज्य के संघर्षशील लोगों के साथ अन्याय करने वालों को आज तक सजा नहीं हुई। कहा कि अगर यूकेडी सत्ता में आती है तो शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य बनाने के लिए काम होगा। वहां वरिष्ठ आंदोलनकारी भुवन जोशी, बची सिंह बिष्ट, कैप्टन महेश तिवारी, खड़ग सिंह बगड़वाल, प्रदीप कोठारी, सुरेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें