फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर यात्रियों का अंतिम दल दिल्ली रवाना

Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रियों का अंतिम दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रियों का 18वें और अंतिम दल के बृहस्पतिवार को हल्द्वानी टीआरसी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यहां कलश, माला और प्रमाणपत्र देने के बाद अधिकारियों ने यात्रियों को बस से दिल्ली के लिए रवाना किया। पर्यटन विभाग के महाप्रबंधक ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल कम यात्री मानसरोवर यात्रा के लिए गए।
विज्ञापन


महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि आईजी संजय गुंज्याल के साथ 19 अगस्त को 38 यात्रियों का दल कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए गया था। यात्री यात्रा पूरी कर सकुशल लौट आए। इस साल 18 दलों के माध्यम से 714 यात्री कैलास मानसरोवर के दर्शन को गए थे।

14 यात्री बीमारी और अन्य कारणों से यात्री अधूरी छोड़कर लौट आए। पिछले साल 783 यात्री कैलाश मानसरोवर गए थे। पिछले साल की अपेक्षा इस बार कम यात्री आए हैं। प्रबंधक रमेश चंद पांडे ने यात्रियों को कलश, माला और प्रमाणपत्र प्रदान कर दिल्ली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


बॉर्डर पर सोलर लाइटिंग की जरूरत : गुंज्याल

कैलास मानसरोवर यात्रा के समन्वयक आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि यात्रा अच्छी रही। उन्होंने सुझाव दिया कि सूचना आदान-प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार को बॉर्डर पर सोलर लाइटिंग की व्यवस्था करनी चाहिए।

चीन में उन्होंने करीब 12 चाइनीज ऐसे मिले जो हिंदी जानते थे। उन्होंने कुक हिंदुस्तानी रखा है। वहां बड़े-बड़े भवन ठहरने के लिए बनाए गए हैं, लेकिन सर्विस अच्छी नहीं थी। बीजिंग का दल अपने बार्डर तक यात्रियों को छोड़ने के लिए आया था।

लोकल मेडिकल से बढ़ सकते हैं यात्री
महाराष्ट्र के रिटायर्ड इंजीनियर रतन कुमार ने सुझाव दिया कि यात्रियों को दिल्ली मेडिकल के लिए बुलाया जाता है, यदि मेडिकल चेकअप की व्यवस्था लोकल स्तर पर ही हो तो यात्रियों की संख्या काफी बढ़ सकती है।

प्रदेश सरकार को भी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए इस बारे में पहल करनी चाहिए। यात्रा के पहले भागदौड़ से आम लोग काफी परेशान हो जाते हैं। नासिक (महाराष्ट्र) के अन्य पर्यटक पनिराज ने कैलाश यात्रा को सुखद बताया।

व्यवस्था अच्छी रही
मध्यप्रदेश के मंदसौर नवाल निवासी आशुतोष ने बताया कि प्रदेश सरकार की व्यवस्था अच्छी रही। एक बार मौसम बिगड़ने से लोग डर गए थे, लेकिन आईजी ने लोगों का काफी हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें