फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: न्यायमूर्ति सुधीर सिंह होंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Tue, 27 Oct 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए न्यायमूर्ति सुधीर सिंह के नाम की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता के आठ अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। न्यायमूर्ति सुधीर सिंह पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 15 अप्रैल 2015 को पटना हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था और 20 अप्रैल 2016 को स्थायी न्यायाधीश बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें