फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: ज्वाइंट सेक्रेटरी ने किया अस्पतालों का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

Tue, 26 Dec 2023 01:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी इंद्राणी कौशल ने बेस अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के अधीन स्वामी राम कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बेस अस्पताल में डायलिसिस यूनिट और ब्लड बैंक का भी जायजा लिया। 
विज्ञापन
ज्वाइंट सेक्रेटरी इंद्राणी कौशल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी इंद्राणी कौशल ने बेस अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के अधीन स्वामी राम कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बेस अस्पताल में डायलिसिस यूनिट और ब्लड बैंक का भी जायजा लिया। ज्वाइंट सेक्रेटरी ने अस्पतालों में सूचनाओं से जुड़े बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


महिला अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से 50 बेड का नया अस्पताल भवन बनना है लेकिन योजना में छह महीने से अधिक देरी हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि पुराना भवन ध्वस्त करने और ओपीडी आदि को शिफ्टिंग करने में समय लगा है। ज्वाइंट सेक्रेटरी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्वामी राम कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर केंद्र के सहयोग स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण चल रहा है जिसकी गति धीमी है।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की प्रक्रियाओं के पूरा करने में योजना में देरी हुई है। उन्होंने मामले में कार्रवाई कर अचड़नें दूर करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण में सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, डॉ. केएस दत्ताल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें