फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र ने महिला पखवाड़ा मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र में आठ से 14 मार्च 2026 तक महिला पखवाड़ा मनाया गया। इसमें 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में लैंगिक समानता, कौशल विकास, आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य व खानपान जैसे विषयों पर व्याख्यान हुए। निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा ने भारत में महिलाओं की भूमिका और चुनौतियों पर विचार रखे। प्रमुख वक्ताओं में पॉश कार्यकर्ता हीरा जंग पांगी और गृह विज्ञान विभाग की प्रोफेसर लता पांडे शामिल थीं। हैंडीक्राफ्ट इको-प्रिंटिंग की कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं। केंद्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को रोजगार के लिए प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाना है। यहां निकिता, सरिता सत्येंद्र, राकेश, सचिन आदि विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें