नैनीताल। हाईकोर्ट में झलोड़ी गांव को मॉडल चकबंदी गांव बनाने तथा राज्य में स्वैच्छिक चकबंदी के प्रावधान तत्काल लागू करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर 18 नवंबर को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार रानीखेत के झलोड़ी निवासी केवलानंद तिवारी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायक कर कहा है कि गांव के 90 फीसद काश्तकारों ने खातों की जानकारी एकत्र कर स्वैच्छिक चकबंदी का निर्णय लिया है। याचिका में कहा कि 2016 में अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया था लेकिन उसके बाद कार्यवाही आगे नहीं बढी।