हल्द्वानी। गोरापड़ाव स्थित हेड़ा गज्जर में टिनशेड के नीचे जुआ खुल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार की रात धर दबोचा। वहीं चारों आरोपियों को छुड़ाने के लिए शुक्रवार को थाने में भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस ने दो दो जमानतदार देने पर आरोपियों को थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन
कोतवाली संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी मुन्नौवर हुसैन ने टीम के साथ दुकानदार गोपाल सिंह जग्गी, देवेंद्र सिंह नेगी, भूरे कश्यप और देवेंद्र जोशी को ताश खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से 79450 रुपये, ताश की गड्डी आदि सामग्री बरामद की। साथ ही संबंधित धाराओं में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ग्रामीणों की ओर से थाने में जमानत कराने पर पुलिस ने चारों को हिदायत देकर छोड़ दिया। माई सिटी रिपोर्टर