फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: महिला को बेहोश कर चोरी किए 5.83 लाख के जेवरात व नकदी, रोते हुए बच्चे का झांसा देकर भटकाया ध्यान

Tue, 27 Aug 2024 07:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में एसडीएम कार्यालय के सामने महिला को बेहोश करने और उसके बाद जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में एसडीएम कार्यालय के सामने महिला को बेहोश करने और उसके बाद जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है।

बिठौरिया नंबर एक मुखानी निवासी आनंदी सती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एसडीएम कोर्ट के पास एक बच्चा और उसके साथ एक व्यक्ति खड़ा था। बच्चा रामपुर रोड जाने के लिए रुपयों की मदद मांगता हुआ रो रहा था। इसी दौरान बच्चे के साथ खड़ा व्यक्ति उनके पास पहुंचा और लाल रंग का एक पैकट उनके चेहरे के पास घुमाया जिससे वह बेहोशी की हालत में पहुंच गईं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: नर्स हत्याकांड की CBI जांच की मांग, सपा नेता बोले- कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल

इसके बाद आरोपी उन्हें राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ले गए। यहां उन्होंने महिला के हाथ में पड़ा 3.50 लाख कीमत का सोने का कंगन, 1.60 लाख रुपये की सोने की दो अंगूठी, 70 हजार कीमत की एक डायमंड रिंग और 3000 नकदी चोरी कर ली। कुछ देर बाद महिला किसी तरह कोतवाली पहुंची तो वहां सीसीटीवी फुटेज चेक कराई। पता चला कि आरोपी कोतवाली से ही उनका पीछा कर रहे थे। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें