फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास का काम पूरा होते ही शुरू होगा जमरानी बांध : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना में पुनर्वास के लिए भूमि तलाशी जा रही है। पुनर्वास संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अन्य कोई कोई पहलू नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। धारचूला से बूंदी तक सड़क निर्माण का काम पूरा होने वाला है। आने वाले समय में कैलाश मानसरोवर की यात्रा वाहनों से हो सकेगी। इससे बॉर्डर टूरिज्म और धार्मिक पर्यटन दोनों को गति मिलेगी। लखीमपुर खीरी की घटना के संबंध में अजय भट्ट ने कहा कि यह प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें