नैनीताल। जल संस्थान की ओर से मल्लीताल स्थित पंप हाउस की खाली जमीन पर नई प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से 53 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। शीघ्र ही निविदा कर भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विभाग की ओर से अब तक भवन के एक कक्ष में प्रयोगशाला संचालित की जा रही थी। यहां नियमित रूप से नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों के पानी की जांच की जाती है। एक कमरे में प्रयोगशाला होेने के कारण कर्मचारियों को कामकाज में दिक्कत हो रही है। इसे देखते हुए विभाग ने लैब के भवन की डीपीआर बनाई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शासन से 53 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। कक्ष बनने के बाद पानी के टेस्टिंग सिस्टम को बेहतर करने के प्रयास किए जाएंगे।