नैनीताल। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित इंडियन नॉलेज सिस्टम की राष्ट्रीय परीक्षा 31 जनवरी की सुबह 10 बजे से 12 बजे तक डीएसबी परिसर में होगी। परीक्षा के लिए डीएसबी परिसर एवं भीमताल परिसर के 270 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी को ऑल इंडिया रैंक के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। ऑल इंडिया प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रैंक प्राप्त विद्यार्थियों को एक लाख रुपये तक का पुरस्कार राशि दी जाएगी। परीक्षा प्रभारी डॉ. उमंग ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य छात्रों में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मूल्यों को विकसित करना है। संवाद