फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलकर्मी का पुत्र स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने फॉरेस्ट कंपाउंड उत्थान मंच के पास बृहस्पतिवार शाम स्मैक के साथ जेल कर्मी के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुुलिस ने 15.60 ग्राम स्मैक, 4300 रुपये और मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि वह स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन

सीओ प्रमोद शाह के अनुसार हीरानगर चौकी प्रभारी राजवीर सिंह को बृहस्पतिवार शाम गश्त के दौरान सूचना मिली कि फॉरेस्ट कंपाउंड के पास एक युवक स्मैक बेचने के लिए घूम रहा है। इस पर पुलिस ने युवक को रोका और तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी शिवम शर्मा जेल कैंपस में रहता है और जेल कर्मी का बेटा है। वह मूल रूप से बरेली जिले के डिफेंस कॉलोनी ईज्जतनगर निवासी है। पुलिस को शिवम ने बताया कि वह स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाया था, जिसे वह खुद भी इस्तेमाल करता है और बेचता भी है। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल में फीड नंबरों से संपर्क कर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें