फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय गौरी नंदा, जय गिरिजा नंदा....

विज्ञापन
हल्द्वानी लक्ष्मी शिशु मंदिर स्कूल में प्राचीन शिव मंदिर कब कमेटी द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत् - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के तमाम इलाकों में आयोजित गणेश महोत्सवों में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। कई स्थानों पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। सभी स्थानों पर विशेष पूजा अर्चना हुई। आयोजन स्थलों पर दिनभर गणपति बप्पा मोरिया की जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

गांधीनगर वाल्मीकि पार्क में आयोजित गणेश महोत्सव में मथुरा, वृंदावन के कलाकारों ने राधा कृष्ण, काली की आकर्षक झांकी निकाली। कार्यक्रम में मुकुल नैथानी, उज्ज्वल चौहान, महेश राजजाबाबू, अतुल नैथानी, अश्विनी कुमार, हर्ष राजौर, प्रशांत कुमार, बृजेश चौधरी, नवनीत चौधरी आदि थे। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में कुंती कला केंद्र के बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोरा, प्रताप बिष्ट, सत्यप्रकाश माहेश्वरी, सुभाष गुप्ता, प्रदीप कक्कड़, धर्मेंद्र गुप्ता, राकेश साहू, अशोक सिंधी, नंदकिशोर जायसवाल, दिनेश अग्रवाल, किशोर जायसवाल, दिनेश अग्रवाल आदि थे। पटेल चौक में संजय राजपूत, राजू भोसले, रेलवे बाजार में गोविंद बगड्वाल, राममंदिर में बद्रीप्रसाद गुप्ता, रामबाबू जायसवाल, नीरज प्रभात गर्ग, भवानी शंकर नीरज आदि ने पूजा अर्चना की। बरेली रोड में हिमालय फार्म में नवयुवक संघ की ओर से विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें