फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : दाखिले को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
हल्‍द्वानी आईटीआई में काउंसिलिंग के लिए पहुंचे छात्र। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश भर की आईटीआई में मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को आईटीआई (युवक) में रिसोर्स सेल में काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों की सुबह से ही भीड़ लग गई थी। छात्रों ने आईटीआई और ट्रेड के लिए विकल्प फार्म भरे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण निदेशालय के मुताबिक प्रदेश की आईटीआई में एनसीवीटी ट्रेड की 7912 सीटों पर प्रवेश होने हैं। इस बार कई वर्षों बाद दाखिले प्रवेश परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर करने का फैसला किया गया है। प्रवेश के लिए प्रदेश भर में 15,289 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिनों के अंदर करीब साढ़े छह हजार अभ्यर्थियों द्वारा काउंसलिंग में प्रतिभाग कर अपने विकल्प फार्म भरे। आईटीआई के प्रधानाचार्य जेएस जलाल ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया 11 अगस्त तक लगातार चलेगी। 12 को ट्रेड आवंटन, 13 को सीट एलाटमेंट पत्र जारी होगा और 14 से 19 अगस्त तक आईटीआई में प्रवेश होंगे। इधर, रिसोर्स सेल में इंचार्ज जीएस वर्मा, डीसी तिवारी, पीके जोशी, पंकज सनवाल, पीसी जोशी, पंकज, एलडी पंत, भूपेंद्र सिंह आदि काउंसलिंग कार्य में लगे थे। शनिवार और रविवार को भी काउंसलिंग सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें