फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दीपावली पर घर जाना होगा आसान, 44 बसें दौड़ाएगा परिवहन निगम

Sun, 05 Oct 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अब तक यात्रियों की कमी से जूझ रहे रोडवेज के लिए दीपावली खुशियां लेकर आएगी। परिवहन निगम ने दीपावली पर लोगों के घर पहुंचाने के लिए 44 गाड़ियां दौड़ाएगा। इसमें वॉल्वो सीएनजी और एसी बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

रोडवेज का हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो लक्ष्य के मुताबिक सवारियां नहीं मिलने से पिछले कई माह से घाटे झेल रहा है। अब रोडवेज दीपावली पर यात्रियों के उमड़ने से अपनी झोली भरने की उम्मीद लगाए बैठा है। त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए हल्द्वानी डिपो से 19 और काठगोदाम डिपो से 25 बसें दौड़ाने की योजना है। दीपावली से पहले ही डिपो की ओर से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हल्द्वानी से वापसी के लिए भी बसें उपलब्ध रहेंगी।

-
काठगोदाम डिपो से दिल्ली और देहरादून के लिए दीपावली पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 19 सीएनजी बसों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

गणेश पंत, एजीएम रोडवेज डिपो काठगोदाम
-
हल्द्वानी से दिल्ली और देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए वाहनों की कमी नहीं रहेगी। दीपावली पर अतिरिक्त बसें चलाकर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

संजय पांडे, एजीएम रोडवेज डिपो हल्द्वानी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें