फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात में प्रदेश के दो लोगों का जिक्र गर्व की बात : कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उत्तराखंड में समाजसेवा में लगे दो लोगों का जिक्र किया है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है और प्रेरणादायक भी है।
विज्ञापन

कौशिक के अनुसार प्रधानमंत्री ने मन की बात में उफरैंखाल के सच्चिदानंद भारती के जल संरक्षण के लिए किए गए कार्य व कौसानी के परितोष के गिलोय के पौधे की उपयोगिता पर किए गए प्रेरणादायक कार्य के लिए उल्लेख किया है। उनके इस कार्य को देश विदेश तक पहुंचने से समाज को नई दिशा मिलेगी। कहा कि राज्य में अकूत जड़ी-बूटियों का भंडार हैं, जिसे पहचानने की जरूरत है। पर्वतीय क्षेत्रो में भी जल संकट गहरा रहा है और चाल खाल को बचाने की यह पहल जल संरक्षण के लिए बरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि रामनगर के ढिकुली बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना गया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, चंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे। इसके बाद सभी ने बूथ पर पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें