हल्द्वानी। गैंगरेप के मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने पीड़िता का शनिवार देर रात महिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
इस मामले में पुलिस दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। दोनों से पुलिस को गैंगरेप के मामले में नई जानकारियां मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने बताने से इनकार किया है।
कहा पीड़िता का कलमबंद बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष कराया जाएगा। बनभूलपुरा क्षेत्र की नाबालिग को शादी का झांसा देकर एक किशोर ने अपने दोस्त के घर बुलाकर संबंध बनाए। इस बीच दोस्त ने दोनों का वीडियो बना लिया था।
कुछ दिनों के बाद किशोर के साथ दोस्तों ने भी किशोरी के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे एक लाख रुपये कई किस्तों में हड़प लिए। अब वे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
पीड़िता ने आरोपियों के साथ जाने से इनकार करने पर उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी तब मिली जब पीड़िता की तबियत खराब हो गई। इस मामले में पुलिस ने कल्लू समेत तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो, गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया।