फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बालिका के इलाज में लापरवाही की जांच शुरू

Sun, 04 May 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
तल्लीताल प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। दुष्कर्म पीड़ित बालिका के इलाज में लापरवाही की जांच शुरू हो गई है। डीएम ने मामले में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा वह पर्चा भी सीएमओ से मांगा गया है जो ओपीडी में पीड़िता के नाम से कटवाया गया था। इस पर क्या दवा लिखी गई थी इसकी जांच भी चल रही है।
विज्ञापन

नैनीताल में 12 अप्रैल 2025 को 12 साल की बालिका से बुजुर्ग ठेकेदार मो. उस्मान ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद बालिका की तबीयत खराब हो गई थी। वह करीब एक पखवाड़े तक गुमसुम रही। पीड़िता की मां उस समय यूपी के जिला संभल में थी। बड़ी बेटी ने फोन कर मां को बुलाया तो वह 23 अप्रैल को नैनीताल पहुंची।
बेटी की हालत खराब देखकर वह उसे हल्द्वानी के महिला अस्पताल ले गई जहां 25 अप्रैल को ओपीडी का पर्चा कटवाया गया। आरोप है कि वहां चिकित्सक ने बच्ची का इलाज करने के बजाय पुलिस के पास जाने की सलाह देकर भेज दिया। बच्ची की मां उसे लेकर घर लौट गई।
विज्ञापन


30 अप्रैल को मुकदमा दर्ज होने के बाद हुआ मेडिकल
बालिका से दुष्कर्म की शिकायत लेकर उसकी मां मल्लीताल कोतवाली पहुंची। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका मेडिकल कराया गया। तीन चिकित्सकों के पैनल ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कर उसकी रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी। प्रशासन अब बालिका की काउंसलिंग कराने के साथ उसकी इलाज की व्यवस्था करा रहा है।

डीएम ने सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट
डीएम वंदना ने सीएमओ से मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर सीएमओ से कहा कि इसकी जांच कर रिपोर्ट दी जाए। अगर किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
वर्जन
मामले की जांच के आदेश सीएमओ को दिए गए हैं। जांच कर इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। अगर कोई लापरवाही हुई है तो उनको कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - वंदना, डीएम, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें