फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: योग दिवस की उत्तराखंड में धूम, हर तरफ लोगों में दिखा जोश और उत्साह; तस्वीरों में देखिए खूबसूरत नजारा

Fri, 21 Jun 2024 04:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक योग को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन
योगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक योग को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने स्थानीय  लोगों, पर्यटकों, आईटीबीपी, सेना और विभागीय अधिकारियों के साथ योग किया।

विज्ञापन

योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी के पास हल्दूचौड़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैंप 34वी वाहिनी में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अधिकारी, जवानों ने परिजनों के साथ मिलकर योगा किया। 

अल्मोड़ा में योगा - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा नगर के ऐतिहासिक मल्ला महल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान योग साधकों ने सामूहिक रूप से योग किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत की अध्यक्षता में दीप जलाकर और धवंतरी वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 

हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में आवास विकास स्थित श्री पंचेश्वर मंदिर प्रांगण में अमर उजाला योग उत्सव के दौरान योगाभ्यास करते लोग। इस दौरान निरोग जीवन जीने के लिए योग करने का संदेश दिया गया। 
विज्ञापन

बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय में सरयू घाट और कपकोट के केदारेश्वर मैदान में सैकड़ों लोगों ने योग और प्राणायाम किया। सरयू घाट पर आयोजित योग शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, डीएम अनुराधा पाल, दर्जा राज्य मंत्री  शिव सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्श्वान, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल समेत पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नगर वासियों ने भागीदारी की। समिति के योग प्रशिक्षक केवलानंद जोशी ने योग और प्राणायाम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें