हल्द्वानी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काठगोदाम ग्रुप केंद्र में पहली बार अंतर सेक्टर योगा एवं अंतर स्थापना महिला योगा प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। सीआरपीएफ के डीआईजी अरविंद कुमार राय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन गुब्बारे छोड़कर और कबूतर उड़ाकर किया।
उन्होंने कहा कि काठगोदाम में पहली बार अंतर सेक्टर प्रतियोगिता हो रही है। प्रतियोगिता में योग के अलग-अलग आसन देखने को मिलेंगे। पहले दिन योगा के सिर्फ दो प्रतियोगिता हुई। कमांडेंट विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 11 फरवरी तक चलेगी। इसमें 20 सेक्टर के 170 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर उप कमांडेंट वीडी यादव, सीएमओ चंदा ह्यांकी, अर्जीशंकर, दीपक यादव सहित अन्य मौजूद थे।