फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत संस्थान और लद्दाख विवि करेंगे मिलकर दीर्घकालीक शोध अनुसंधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल और लद्दाख विश्वविद्यालय लद्दाख क्षेत्र में दीर्घकालिक शोध अनुसंधान करेंगे। इसके लिए दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों के मध्य 13 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से करार हुआ है। संस्थान के प्रभारी निदेशक इंजीनियर किरीट कुमार और लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति सेवानिवृत्त आईएएस सी. फुनसाग ने इस करार पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

एक बयान में संस्थान के निदेशक किरीट ने कहा कि जीबी पंत संस्थान का अखिल हिमालयी कार्यक्षेत्र छात्रों, बुद्धिजीवियों और अनुसंधानकर्ताओं के लिए एक बड़े अवसर प्रदान करता है। लद्दाख विश्वविद्यालय में हिमालयी पारिस्थितिकी पर काम कर रहे अनुसंधानकर्ताओं के लिए यह करार उचित मंच तैयार करेगा।
विभिन्न हिमालयी राज्यों में विषयक अनुसंधान, विभिन्न अनुसंधान प्रारूप, प्रदर्शन, प्रकाशन और सफलता के प्रारूप विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए लाभप्रद और प्रेरक होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्थान ने दिसंबर 2019 को लद्दाख क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना की थी। संस्थान से जुड़े अनुसंधानकर्ता पर्यटन, प्राकृतिक आपदाओं, जैवविविधता संरक्षण, स्थानीय उत्पाद आधारित उद्यमिता, नवीन तकनीकों के प्रोत्साहन, जैविक उत्पादन आदि क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।
लेह-लद्दाख क्षेत्र में भू-क्षेत्र, वन्य जीवन, पक्षी जगत, जल संसाधन आदि के क्षेत्र में कार्य हो रहा है। लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति फुनसाग ने करार को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि समानधर्मी, समान शोध वाले संस्थानों को वृहद स्तर पर एकजुट होकर अनुसंधान करने की जरूरत है।
इससे रणनीतिक साझेदारों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। दोनों संस्थान एकीकृत, बौद्धिक और वैज्ञानिक अनुसंधान संबंधी गतिविधियों को संयुक्त रूप से बढ़ावा देंगे क्योंकि अकादमिक और वैज्ञानिक अनुसंधान एक-दूसरे से जुड़े हैं।
इस दौरान लद्दाख विश्वविद्यालय के डीन डिस्कयोंग नमग्याल, प्रो. फारूख अहमद खान, निदेशक लेह परिसर डॉ. सोनम जॉलडन, नवांग टंडुप, डॉ. सुरेश राना, यांगचन डोलमा जबकि जीबी पंत संस्थान की ओर से लद्दाख केंद्र प्रमुख डॉ. सुब्रत शर्मा, विवि के रजिस्ट्रार इम्तियाज काचो आदि वर्चुअल रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें