फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा हाथी की टक्कर से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरा नगर में मदीना मस्जिद के पास छोटा हाथी की टक्कर से छह साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के समय वह सड़क पर खेल रहा था और अचानक छोटा हाथी की चपेट में आ गया। बनभूलपुरा पुलिस ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

इंदिरा नगर क्रासिंग निवासी मजदूर शाहिद का बेटा छह वर्षीय आहिल बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे मदीना मस्जिद के पास खेल रहा था। अचानक वह घर की तरफ दौड़ता हुआ आया और बड़ी मस्जिद की तरफ से आ रहे छोटा हाथी की चपेट में आ गया। घायल होने पर चालक उसे बेस अस्पताल ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने तत्काल छोटा हाथी चालक इंदिरानगर निवासी दानिश रजा को हिरासत में ले लिया। साथ ही तोड़फोड़ की आशंका के चलते छोटा हाथी को अग्निशमन कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया। चालक दानिश का कहना था कि अचानक बच्चा गाड़ी के सामने आकर टकरा गया था। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
मजदूरी करने गया था पिता
हल्द्वानी। जिस समय हादसा हुआ मासूम आहिल का पिता शाहिद बिड़ला स्कूल के पास मजदूरी करने गया था। पड़ोस के लोगों की सूचना पर वह मोर्चरी पहुंचा और बेटे का शव देखते ही फूट फूटकर रोने लगा। शाहिद ने बताया कि उसका बड़ा बेटा साहिल 10 साल का है।
विज्ञापन

मोर्चरी पर भी तैनात की गई फोर्स
हल्द्वानी। बेस अस्पताल से बच्चे का शव मोर्चरी लाए जाने के बाद सीओ शांतनु पाराशर के नेतृत्व में कोतवाली और बनभूलपुरा की फोर्स वहां पहुंच गई। मोर्चरी पर शाहिद को सांत्वना देने के लिए कांग्रेस नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी भी समर्थकों के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें