रामनगर (नैनीताल)। इनरव्हील क्लब ने कल्पतरु वृक्षमित्र समिति के सहयोग से फाइकस गार्डन में पौधरोपण किया। उन्होंने प्राइमरी स्कूल बेलगढ़ को कूडे़दान भी भेंट किया। वहां क्लब की अध्यक्ष पीयूषी अग्रवाल, नविता बंसल, निकिता बंसल, वंदना सिंघल, सीमा, शिवानी लखौटिया, संगीता, रेखा जिंदल, राशि अरोड़ा, दीप्ति मेहरोत्रा आदि थीं।
वहीं सरस्वती विद्या मंदिर छोई में 15 से 20 जुलाई तक भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। समापन सत्र में आयुषी, सृष्टि, कंचन, लक्ष्मी, दीक्षा, निकिता, वंदना, जिज्ञासा, कोमल, खुशबू, विशाखा, भरत भट्ट, जितेंद्र, भूपेंद्र, गौरव, आशुतोष, अंकित, शुभम, पंकज, नवीन, हेमंत को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश सिंह चौहान, केएन पंत, गिरीश कुड़ाई, राजेंद्र बिष्ट, किशन, हरीश, मनोज, मीनू, बलवंत आदि थे।