इंडेन गैस की लगातार हो रही कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य पूर्ति विभाग ने सोमवार को विधिक बांट मांप विभाग अधिकारियों के साथ मिलकर इंडेन गैस के शीशमहल और हल्द्वानी गोदाम में निरीक्षण किया। किसी भी गोदाम में विभाग को किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली।
पूर्ति विभाग के एआरओ विजय जोशी के नेतृत्व में टीम सबसे पहले काठगोदाम शीशमहल स्थित इंडेन गैस गोदाम में पहुंची। जहां घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडरों का स्टाक चेक करने पर वह सही पाया गया। इसके साथ ही गोदाम में रखे अग्निशमन यंत्र और बांट, मांप यंत्र भी सत्यापित मिले।
टीम द्वारा व्यवसायिक, घरेलू गैसों का वजन भी किया गया जिनमें गैस पूरी मिली। इसके बाद टीम हल्द्वानी गोदाम में पहुंची यहां पर भी स्टाक पूरा होने के साथ ही गैस की तौल भी पूरी पाई गयी।
टीम में पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डंागी और वरिष्ठ निरीक्षक विधिक बांट मांप विभाग एलएम पंत शामिल थे। निरीक्षण के दौरान शीशमहल गोदाम प्रबंधक दीप चंद्र पांडे और हल्द्वानी गोदाम के स्टोर सहायक दीपक तिवारी मौजूद रहे।