फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर किसकी शह में बिना नक्शा पास कराए चल रहा है अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में चुनाव आचार संहिता के बाद धड़ल्ले से अवैध निर्माण चल रहे हैं। कई ऐसे निर्माण पूरे हो गए हैं, जिन्हें जिला विकास प्राधिकरण ने सीज किया था। अधिकारियों ने अभी तक किसी के खिलाफ भी एफआईआर या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला की टीम ने नैनीताल रोड का मुआयना किया। नैनीताल रोड में मंडी से लेकर काठगोदाम तक करीब 15 जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिला विकास प्राधिकरण कुछ ही दुकानों का नक्शा पास करने की बात कह रहा है। मंडी, कारखाना बाजार सहित कई दुकानों को सीज करने की बात कह रहा है।
जिला विकास प्राधिकरण ने जिन दुकानों को सीज करने की बात कही है, वहां भी धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा है। चुनाव आचार संहिता से लेकर इन निर्माणों की गति में भारी तेजी आई है।
विज्ञापन

नैनीताल रोड के बड़े कांप्लेक्सों की कहा हैं पार्किंग
हल्द्वानी। नैनीताल रोड में तीनपानी से लेकर काठगोदाम तक करीब 30 कांप्लेक्स-होटल हैं लेकिन इनमें से अधिकतर के पास पार्किंग की सुविधा भी नहीं है, जबकि जिला विकास प्राधिकरण इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
जिला विकास प्राधिकरण की ओर से कई भवनों को सीज किया गया है। मंगलवार को ही मंडी के पास बन रही एक दुकान को सीज किया गया। अगर किसी ने सीज बिल्डिंग में काम किया होगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। - ऋचा सिंह, संयुक्त सचिव, जिला विकास प्राधिकरण
निगम के वेंडिंग जोन कागजों तक सीमित
हल्द्वानी। नगर निगम ने कागजों में 31 वेंडिंग जोन बनाए हैं। इन वेंडिंग जोन में कोई भी सुविधा नहीं दी गई है। उधर, नगर निगम के पुराने क्षेत्र में निगम ने 1015 वेंडरों का चिह्नित किया है। इन वेंडरों को बसाने तक की जगह नगर निगम अभी तक नहीं ढूंढ पाया है। जो वेंडिंग जोन निगम ने चिह्नित भी किए हैं, उन जोन में इतने ठेले नहीं लग सकते हैं।
नगर निगम ने निगम के पुराने क्षेत्र में 1015 लोगों को वेंडिंग लाइसेंस बांट दिए हैं। हाल ये है कि जो निगम ने वेंडिंग जोन बनाए हैं, वहां ठेले लगने तक के लिए जगह नहीं है। उधर, नगर निगम ठेले-फड़ वालों से तहबाजारी के नाम पर वसूली तो कर रहा है लेकिन सुविधाएं देने में नगर निगम पूरी तरह विफल साबित हुआ है।
वेंडिंग जोन में यह सुविधा होनी चाहिए-
हल्द्वानी। सिटी मैनेजर आईपी पंत ने बताया कि वेंडिंग जोन में पेयजल, लाइट, सफाई, डस्टबिन, पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए।
यहां बनाए गए हैं वेंडिंग जोन -
- रानीबाग, नगर निगम की दुकानों के पास, ओल्ड क्रिस्टल प्रेस काठगोदाम, काठगोदाम पुरानी टोल चौकी के पास, काठगोदाम पब्लिक स्कूल के पास, काठगोदाम पुलिस स्टेशन के पास, केनाल भवनों के पास, नरीमन चौराहा महावीर लाल की जमीन पर, काठगोदाम एसबीआई के पास, बाइपास ब्रिज के पास, काठगोदाम रोडवेज वर्कशॉप के पास, केआरसी कंपनी के सामने, कॉलटैक्स के पास, तिकोनिया शंकर स्वीट के पास, क्रियाशाला बरसाती नहर, पटेल चौक बेलवाल पार्क के पास, मीरा मार्ग ई-टॉयलेट के पास, मीरामार्ग-महावीर गंज रोड पर, ईदगाह रोड होली ग्राउंड, ओके होटल के पास, पशु अस्पताल कालाढूंगी रोड, सिंधी चौराहे के पास, आंबेडकर पार्क मंगलपड़ाव के पास, आवास विकास टेलीफोन एक्सचेंज के पास, खंडेलवाल पार्क के पास, तिकोनिया चौराहे के पास नहर से सटी जगह।
विज्ञापन

नगर निगम सभी वेंडरों को ठेले लगाने के लिए स्थान देगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें