फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाढूंगी रोड में लगी 38 ठेलियां एक लाख लोगों को कर रही हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर की सड़कें वैसे ही संकरी हैं और अतिक्रमण इन सड़कों का गला घोट रहा है। कालाढूंगी रोड पर 38 ठेलियां पूरी सड़क को जाम कर रही हैं। इन 38 ठेलियों, खोखों के कारण करीब एक लाख की आबादी जाम झेल रही है। दुकानों के आगे लगाए जाने वाली ठेली, फड़ से सीधे तौर पर व्यापारी, नगर निगम, पुलिस को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला की टीम कालाढूंगी चौराहे में खड़ी रही और जाम के कारणों को जानने की कोशिश की। इस दौरान एक तरफ पुलिसकर्मी लगातार सीटी बजाकर जाम खुलवा रहा था। दूसरी तरफ ठेले खुलेआम बड़ी दुकानों के सामने अपना माल बेच रहे थे। बड़े दुकानदार व्यापार करने में मशगूल थे और बाहर उनकी दुकान के ठीक सामने फल, मूंगफली आदि के ठेले खड़े रहते थे। दुकानदारों ने आज तक इनकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से कभी नहीं की। इसी दौरान एक व्यक्ति ने किसी दुकान के सामने अपना वाहन खड़ा किया और वह दूसरी दुकान से सामान लेने के लिए चला गया। सामान लेकर जब वह पहुंचा तो दुकानदार ने अपने सामने वाहन खड़े करने को लेकर नाराजगी जताई।
उधर सड़क पर सवारी भरते ई-रिक्शा, टेपों भी जाम का कारण हैं। नियमानुसार यहां पर एक या दो वाहन ही सवारी भरने चाहिए, ये सवारी लेकर चले जाएं तो दूसरे वाहनों को यहां पर खड़ा होना चाहिए। लेकिन यहां पर एक दर्जन से अधिक वाहन खड़े मिल जाएंगे। दुकानदार से लेकर प्रशासनिक अमला कभी भी सड़क और दुकानों के सामने खड़ी इन ठेलियों, फड़ को नहीं हटवाते हैं। अगर ये ठेली-फड़ कालाढूंगी रोड से हट जाए तो कालाढूंगी रोड पर लगने वाला 50 प्रतिशत जाम कम हो जाए।
विज्ञापन

कोट जाम को लेकर
कालाढंगी चौराहे पर सड़क में ठेले, ई रिक्शा, टेंपो बेतरतीब खड़े रहते हैं। ये जाम के सबसे बड़ा कारण है। नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन को ये कारण दिखाई नहीं देते हैं। रवि जोशी पार्षद
कालाढूंगी रोड पर जाम लगा रहता है। इससे आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी सुध लेनी चाहिए। जाम लगने के कारणों का पता लगाकर इन कारणों का निदान करना चाहिए। दीपा सनवाल
कालाढूंगी चौराहे से लेकर मुखानी तक सड़क पर रोजाना जाम लगता है। जाम के कारण लोगों को परेशानी होती है। जाम लगने के कारण ठेले, रिक्शा और दुकानों की ओर से फुटपाथ में लगाया गया सामान है। मीना बिष्ट
कालाढूंगी रोड सबसे व्यस्त सड़क है। इस सड़क पर सबसे अधिक जाम लगता है। कोई भी व्यक्ति जाम लगने के कारणों के बारे में बता सकता है। जिम्मेदार अधिकारियों को दिखाई नहीं पड़ता है। रश्मि मनी
सड़क पर ठेली के कारण जाम लगता है। दुकान स्वामी को अपने सामने ठेली आदि नहीं लगना देना चाहिए। नगर निगम जल्द ही इस पर अभियान चलाएगा। पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें