भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय भीमताल परिसर के प्रबंध अध्ययन विभाग में आयोजित तीन दिवसीय ‘मैनेजमेंट फेस्ट कैनवास द शेड्स ऑफ टैलेंट’ में शुक्रवार को नशे के खिलाफ 5 किमी, 10 किमी और 15 किमी मैराथन का आयोजन किया गया।
मैराथन का शुभारंभ उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने किया। मैराथन ब्लाक रोड, इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। इसमें 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, व्यापारियों, शहरवासियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को मनोवैज्ञानिक डॉ. युवराज पंत, नगर निगम हल्द्वानी पार्षद गिरीश पांडे, परिसर निदेशक प्रो. पीसी कविदयाल और प्रबंध अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एलके सिंह ने प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने के साथ हर क्षेत्र में बेहतर करने को कहा। इस दौरान लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, राज्य आंदोलनकारी योगेश तिवारी, सभासद भानु लोशाली, शरद पांडे, भाष्कर भगवाल मौजूद रहे। संचालन प्रो एलएस रौतेला ने किया।
मैराथन के विजेता
पांच किलोमीटर
बालिका वर्ग में चारू प्रथम, तितिक्षा जैन द्वितीय, उर्वशी पांडे तृतीय और बालक वर्ग में संतोष कुमार प्रथम, संदीप यादव द्वितीय, गौरव महतोलिया तृतीय स्थान पर रहे
10 किलोमीटर
बालिका वर्ग में साक्षी रैक्वाल प्रथम, इशिका उप्रेती द्वितीय, ज्योति चौहान तृतीय और बालक वर्ग में अमित बिष्ट प्रथम, शिवम द्वितीय, नीरज कनवाल तृतीय स्थान पर रहे
15 किलोमीटर
बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, अंजली द्वितीय और बालक वर्ग में पवन कुमार आर्या प्रथम, धनश्याम सिंह बोहरा द्वितीय और गगन तिवारी तृतीय रहे।
नशे के खिलाफ गोष्ठी में बोले वक्ता
वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है, जो चिंता का विषय है। मेरा अभिभावकों से सुझाव है कि वह अपने बच्चों को समय दें और उनकी बात को सुनें। वहीं, मोबाइल की लत भी एक तरह का नशे बनता जा रहा। युवाओं को मोबाइल के ज्यादा प्रयोग से खुद को बचाना होगा।
डॉ. युवराज पंत, मनोवैज्ञानिक सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी
युवा पीढ़ी स्मैक, चरस, शराब, अफीम का सेवन कर रही है जो बेहद चिंता का विषय है। पुलिस नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के साथ-साथ नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। समाज के लोगों को भी नशे के बढ़ते चलन को रोकने के लिए पहल करनी होगी, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।
राजीव मोहन, एएसपी नैनीताल
वर्तमान में स्कूल बच्चे भी नशे के दलदल में फंसने लगे हैं, जिससे उनके अभिभावक अंजान हैं। अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखना होगा। नशा करना फैशन बन रहा है, जो चिंता का विषय है। युवाओं को नशे से बर्बाद होने से बचाने के लिए समाज को एकजुट होना होगा।
प्रो. पीसी कविदयाल, निदेशक भीमताल परिसर
नशा समाज के लिए अपराध का काम कर रहा है। युवाओं को अपने सुनहरे भविष्य के लिए नशे से दूर रहना ही होगा। साथ ही युवाओं को नशे से बचाने के लिए समय-समय पर विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने होंगे।
प्रो. एलके सिंह, विभागाध्यक्ष प्रबंध अध्ययन विभाग
दमादम मस्त कलंदर... पर झूमे विद्यार्थी
कैनवास में शुक्रवार शाम कव्वाल के आयोजन के साथ कवियों की प्रस्तुति बेहद सुंदर रही। कैनवास में खुशबु नैनवाल, दिव्यांश, अनंत खुल्बे, परिणय जोशी, अमन, साक्षी, वैशाली, हैप्पी, रक्षता, कमल की टीम ने सूफियाना गीत दमादम मस्त कलंदर... की प्रस्तुति से विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं कवि सम्मेलन में रेखा त्रिवेदी, प्रियंका जोशी, रहुल आलम, दीपा कांडपाल, हरीश पंत, डॉ. शबाना अंसारी, अभिनव, गौरव बोरा ने एक से एक बढ़कर एक कविताएं पेश कर समा बांधा। कैनवास में मराठी डांस में कनिका तिवारी, संजना पडियार, कनिका शर्मा, कोमल आर्या, टीना, हर्षिता कांडपाल ने प्रस्तुति दी। वहीं नशे के खिलाफ आयोजित नुक्कड़ नाटक में कुनाल कुरिया, प्रिया, निखिल, शुभम, नूपुर, किरन, आयुषी, विमल सुयाल ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में इन प्रोफेसरों ने सहयोग किया
डॉ आशीष बिष्ट, डॉ.एलएस रौतेला, डॉ.मुकेश लाल साह, डॉ.नीरज नौटियाल, डॉ.अर्चना नेगी, डॉ.अनीता सिंह, डॉ.आशुतोष भट्ट, डॉ.संतोष उपाध्याय, डॉ.धीरज बिष्ट, डॉ.तपन नैनवाल, डॉ.रिशेंद्र कुमार, डॉ.तनुज जोशी, डॉ.अनिता सिंह, प्रदीप कुमार, डॉ.प्रतिभा पंत, अनिता तिवारी, कामेश तिवारी, अमरप्रीत सिंह, ज्योति पांडे, डॉ.सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, आदेश कुमार, रोहित चर्तुवेदी, डॉ.हितेंद्र पंत, गोकर्ण सिंह, मनोज रौतेला, नवीन जोशी, दलीप सिंह, हरीश चंद्र, नरेंद्र कुमार आदि।
कार्यक्रम की सफलता को जुटे विद्यार्थी
अंकिता, उपासना खाती, अलिका, प्रदीप पाल, आकाश, किरन, विद्या, ऋतक चौहान, आयुष, ऋतक दरमवाल, पूर्वी, शार्दुल नेगी, महिमा, कमल, हितेश, नेहा भट्ट, आकांक्षा, आस्था, मनीषा, नेहा नैनवाल, किरन खाती, पूजा, तनुजा, चरित, मोनिका जोशी, दीपिका त्रिपाठी, मीनाक्षी वर्मा, आकाश भट्ट, आरती, भावना सांगुड़ी, प्रभात, तुषार, विपुल साह, अभिषेक, मनीष आदि।