फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने दो जीपों पर किया हमला

विज्ञापन
हाथी के हमले में क्षतिग्रस्त वाहन। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जंगल से निकलकर मरचूला के मुख्य मार्ग पर आए हाथी ने शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही ठप करते हुए दो जीपों पर हमला कर दिया। इससे करीब छह लोग घायल हो गए, जिनका रामनगर अस्पताल में इलाज कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हाथी के हमले का क्षेत्र कालागढ़ टाइगर रिजर्व स्थित मोहान से मरचूला मार्ग पर करीब नौ किमी दूर रहा। जहां पर जंगल से निकलकर आए एक हाथी ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप करते हुए दो जीपों में तोड़फोड़ की और यात्रियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों जीपों के करीब छह लोग घायल हो गए, इनमें एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों ने जयंती देवी पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी ग्राम हरड़ा जिला अल्मोड़ा ही हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जबकि बाकी मामूली घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी घायल चिम्टाखाल (पौड़ी गढ़वाल) के थे। वहीं, हाथी के उत्पात के बाद वन विभाग का गश्ती दल मौके पर पहुंचा, जहां पर हमलावर हाथी को जंगल में भगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आखिर कब मिलेगा हाथियों के हमले से छुटकारा
रामनगर (नैनीताल)। एनएच पर पिछले एक साल से हाथी इतने आक्रामक हो गए हैं कि वह आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देते है। हाथियों को हमले से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि यहां से गुजरते वक्त हाथियों का भय बना रहता है। पिछले दिनों मोहान स्थित रामनगर वन प्रभाग एवं अल्मोड़ा वन प्रभाग की चौकियों को भी हाथियों ने तहस-नहस कर दिया था। हाथियों के इतने आक्रामक होने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
हाथियों के हमले की प्रमुख घटनाएं
- 3 दिसंबर 2018 : कार सवार अध्यापकों पर टस्कर ने हमला बोला था। इस दौरान अध्यापकों ने कार से कूदकर जान बचाई थी। इसके बाद हाथी ने उनकी कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।
- 26 फरवरी 2019 : धूमाकोट जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस पर हाथी ने हमला किया था और आधे घंटे तक बस के आगे की खड़ा रहा। इससे यात्री बस में कैद रहने को मजबूर हो गए।
- 26 जून 2019 : अल्मोड़ा और दिल्ली से करीब आधा दर्जन श्रद्धालु दो कारों से मोहान स्थित देवी मंदिर पूजा करने गए थे। वह कारें सड़क किनारे खड़ी कर मंदिर गए थे। इस दौरान जंगल से निकलकर आया हाथियों का झुंड कार देखकर बौखला गया और हाथियों ने दोनों कारों के शीशे तोड़ दिए।
- 20 जून 2019 : सड़क पर आए हाथी ने रामनगर डिपो की दिल्ली से रसिया महादेव जा रही बस का शीशा तोड़ दिया और स्टेयरिंग में सूंड़ फंसाकर उखाड़ने का प्रयास किया था।
- 29 अगस्त 2019 : मोहान में एक बार फिर से हाथियों के झुंड ने तोड़फोड़ की थी। इस बार हाथियों के झुंड ने वन कर्मियों की चौकी को तहस-नहस किया। इसके अलावा हाथी ने कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें