फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल के तीन होटलों में आयकर विभाग का छापा

विज्ञापन
नैनीताल के होटल मानसरोवर में दस्तावेजों की जांच करते आयकर विभाग के अधिकारी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। आयकर विभाग की टीमों ने शुक्रवार को नैनीताल स्थित तीन होटलों में छापा मारकर होटल से मिले दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। आयकर विभाग के छापे से शहर के होटल व्यवसायियों समेत अन्य प्रतिष्ठान स्वामियों में हड़कंप है। छापे की कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों के पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। कुमाऊं मंडल के अपर आयकर आयुक्त गगन सूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

प्रधान आयकर आयुक्त (हल्द्वानी) विजय वर्मा के नेतृत्व में आयकर विभाग के अधिकारियों का दल शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे नैनीताल पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद सहायक आयकर आयुक्त अर्नव सरकार के नेतृत्व में गठित टीम ने होटल मानसरोवर और काशीपुर के सहायक आयकर आयुक्त सुरेंद्र वर्मा, नैनीताल के आयकर आयुक्त रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने होटल सिटी हार्ट और सेंट्रल होटल में छापा मारा।
तीनों टीमों में शामिल अधिकारियों ने होटलों में पहुंचकर वहां मौजूद सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही उनकी जांच शुरू की। अधिकारियों की टीमों ने लगभग दस घंटे से अधिक समय तक होटलों से मिले दस्तावेजों की जांच की। टीम में शामिल सहायक आयकर आयुक्त अर्नव सरकार ने बताया कि विभागीय स्तर पर समय-समय पर आयकरदाताओं के अभिलेखों की जांच (सर्वे) की जाती है।
विज्ञापन

यह एक रूटीन सर्वे है। सर्वे के दौरान अभिलेखों का मिलान होटल स्वामियों की ओर से विभाग में जमा कराए होटल संबंधी दस्तावेजों से किया जाएगा। दस्तावेजों में आयकर जमा करने संबंधी कोई अंतर मिला तो संबंधित होटल व्यवसायी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। देर रात खबर लिखे जाने तक तीनों होटलों में आयकर विभाग का सर्वे जारी था।
शुक्रवार को नैनीताल के तीन होटलों में आयकर विभाग ने सर्वे कर दस्तावेजों की जांच शुरू की है। दस्तावेजों की जांच जारी है। होटल से मिले दस्तावेजों का मिलान होटल स्वामियों की ओर से कार्यालय में जमा कराए गए अभिलेखों से किया जाएगा।
विज्ञापन

गगन सूद, अपर आयकर आयुक्त कुमाऊं मंडल हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें